गढ़वाल

कॉंग्रेस का मंथन शिविर ,तीन मुख्यमंत्री बदलना खूब रहा चर्चाओं में !

Spread the love

ऋषिकेश में कांग्रेस के मंथन शिविर के दौरान बीजेपी द्वारा तीन मुख्यमंत्री बदले जाने को लेकर खूब चर्चा हुई कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने 1 साल में तीन मुख्यमंत्री बदले जाने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी को 30 दिन का कार्यकाल पूरा करने पर बधाई दी और उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं पुष्कर सिंह धामी जी अपने 6 महीने का कार्यकाल पूरा करें और लोगों को चौथा मुख्यमंत्री देखने को ना मिले,

वही पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अपने भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए लगातार मुख्यमंत्री बदल रही है। एक मुख्यमंत्री आता है घोटाला करता है। अपनी कमाई करता है चला जाता है। उसके बाद वह चला जाता है फिर दूसरा आता है दूसरा घोटाला करता है और कमाई करता है। इसी तरह लगातार घोटाले होते जा रहे हैं और भाजपा का स्तर लगातार गिरता जा रहा है।

वही नेता प्रतिपक्ष ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा जो है प्रयोगशाला बन गई है और चुनाव के दौरान राज्य की जनता से जो वादे किए गए थे उनको भाजपा पूरा नहीं कर पा रही है।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

© 2024, Apka Khabariya (आपका खबरिया)
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860
To Top