गढ़वाल

पुलिस जवान ने पेश की मानवता की मिशाल ,अब हर तरफ हो रही वाहवाही !

ऋषिकेश में पुलिस के जवान ने एक बुजुर्ग महिला की मदद कर मानवता की मिसाल पेश की है , 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला अपने घर लौट रही थी कि तभी आगरखाल – फकोट के बीच सड़क पर पानी आने की वजह से वह सड़क पार नहीं कर पाई और काफी घबराई हुई थी ,

तभी ड्यूटी पर तैनात पुलिस के जवान शांति प्रकाश डिमरी उधर से गुजरे और उनकी नजर महिला पर पड़ी उन्होंने बुजुर्ग महिला को पीठ में बिठाकर सड़क पार करवा दी , उनके इस मानवीय कार्य को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल तृप्ति भट्ट ने मुख्य आरक्षी शांति प्रकाश डिमरी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया ,साथ ही सभी पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि आपदा के दौरान हर संभव लोगों की मदद करें ,इस कार्य के लिए पुलिस जवान शांति प्रकाश डिमरी की हर तरफ प्रशंसा हो रही है ।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top