मेरा प्रदेश

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने संभाली कमान, कांग्रेस ने शुरू की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा

Spread the love

उत्तराखंड /हल्द्वानी 

 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हल्द्वानी विधानसभा के तीनों ब्लाको में निकाली हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने की यात्रा की शुरूआत।

गणतंत्र दिवस के दिन कांग्रेस ने राज्य में इस यात्रा की शुरुआत की । हल्द्वानी विधानसभा में हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा तीनों ब्लॉको में (काठगोदाम, बमौरी और बनभूलपुरा) निकली। पूर्व कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को और आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता दिनभर सड़को पर यात्रा निकालते देखे गए, कांग्रेस जनों ने राहुल गांधी की बातों को जन जन तक पहुँचाने का कार्य किया। इस दौरान हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि वो इस यात्रा के माध्यम से केंद्र सरकार की विफलताओं को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं, हाथ सै हाथ जोड़ो अभियान दो महीने तक चलेगा। इसके माध्यम से सामाजिक सौहार्द, एकता और अखंडता का संदेश दिया जा रहा है। इस यात्रा के जरिये कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर, बूथ-बूथ तक जाएंगे। अंत में समापन पर राज्य स्तरीय बड़ी रैली निकाली जाएगी। यात्रा में कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष राहुल छिम्मवाल, हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के पर्यवेक्षक अनुपम शर्मा, प्रदेश महासचिव गोविंद सिंह बिष्ट, काठगोदाम ब्लॉक अध्यक्ष मोहन बिष्ट, हेम पाण्डे, हरीश मेहता, शोभा बिष्ट, बिमला सांगुड़ी, मंजु सांगुड़ी, नीमा भट्ट, पुष्पा सम्मल, गीता बहुगुणा,पार्षद राजेंद्र जीना, पार्षद राधा आर्या, पार्षद मो. गुफ़रान, पार्षद लईक क़ुरैशी, पार्षद तौफ़ीक़, पार्षद शकील अंसारी, सुहेल सिद्दीक़ी, अब्दुल राज़िक, शकील सलमानी, मुकुल बलूटिया, जीवन कार्की, त्रिलोक बनौली, सौरभ भट्ट, प्रेम बिष्ट, नेत्रबल्लभ जोशी, संदीप भैसोडा, गुरप्रीत प्रिंस, लाल सिंह पवार, शैलेंद्र दानु, विनोद कुमार, संजय जोशी, वरुण भाकुनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

© 2023, Apka Khabariya (आपका खबरिया)
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860
To Top