कुमाऊँ

(हल्द्वानी न्यूज) स्कूल बस पलटी कई बच्चे घायल, मोड़ पर दूसरी स्कूल बस को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा, वीडियो आया सामने

हल्द्वानी/लालकुआं

 

मोटाहल्दू क्षेत्र के ग्राम पदमपुर देवलिया में गुरुवार तडक़े एक निजी स्कूल की बस हादसे का शिकार हो गई, इस हादसे में 10 से 15 बच्चों को चोट आई है। परिचालक का पैर भी फैक्चर हुआ है, दुर्घटनाग्रस्त बस BLM एकेडमी स्कूल की है।

घायलों को उपचार के लिए दूसरी बस से तुरंत अस्पताल ले जाया गया है।जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह पदमपुर देवलिया स्थित एक निजी स्कूल की बस रामपुर रोड क्षेत्र से बच्चों को लेकर स्कूल की ओर आ रही थी, बस जैसे ही जयपुर बीसा चौराहे से स्कूल की ओर मुड़ी, कुछ दूरी पर सामने से आ रहे एक अन्य निजी स्कूल के वाहन को बचाने के चक्कर में चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा और बस सडक़ किनारे पलट गई। बस में करीब 30 से 36 बच्चे सवार थे। जिनमें से 10 से 15 बच्चों को चोट आई है। इस हादसे में बस के परिचालक का पैर भी फैक्चर हुआ है। इधर, मामले की जानकारी मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने तुरंत मौके पर दूसरी बस भेजी और घायल बच्चों और परिचालक को तुरंत अस्पताल भेजा।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top