कुमाऊँ

(हल्द्वानी स्पोर्ट्स न्यूज) पत्रकार इलेवन और विकास प्राधिकरण के बीच खेला गया रोमांचक क्रिकेट मैच, आखरी ओवर तक चले मुकाबले में पत्रकार इलेवन दो विकेट से जीती

हल्द्वानी

 

GNG क्रिकेट ग्राउंड, कमलुवा गांजा में पत्रकार इलेवन और प्राधिकरण नैनीताल के बीच रोमांचक क्रिकेट मुकाबला खेला गया, दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, आखिरी ओवर तक चले कांटे के मुकाबले में आखिरकार पत्रकार इलेवन ने 2 विकेट से जीत दर्ज कर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी प्राधिकरण नैनीताल की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पत्रकार इलेवन के प्रमुख गेंदबाज अंकित साह ने पहला ही ओवर मेडन डालकर विपक्षी टीम पर दबाव बना दिया। प्राधिकरण टीम के विकेट लगातार गिरते रहे लेकिन सूरज ने जिम्मेदारी से एक छोर सम्भाले रखा, और अपनी टीम के लिए 54 रनों की शानदार पारी खेली, शिवम ने 21 रन जोड़े, जबकि सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान ने 10 रनों का योगदान दिया। अन्य बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सके और पूरी टीम 146 रनों पर ऑलआउट हो गई। पत्रकार इलेवन की ओर से गेंदबाजी में कमल जगाती ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट झटके। अंकित साह और दिनेश पांडेय ने अपनी धारदार गेंदबाजी से 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि तारा जोशी और जीवन राज को 1-1 सफलता हाथ लगी। पत्रकार इलेवन की ओर से योगेश शर्मा ने शानदार फील्डिंग का नमूना पेश किया साथ ही कमेंट्री कर खिलाडियों में जोश भरने का काम किया।

147 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पत्रकार इलेवन की शुरुआत आक्रामक रही। जीवन राज ने धुँवाधार बल्लेबाजी कर लगातार दो गेंदों पर दो छक्के जड़कर प्राधिकरण के गेंदबाजों की लाइन लेंथ बिगाड़ दी, लेकिन पत्रकार इलेवन के चार खिलाड़ी रन आउट हो गए और मैच उनकी पकड़ से बाहर होता दिखा लेकिन कमल जगाती (14), अंकित साह (13) और दिनेश पांडेय (12) ने उपयोगी पारियां खेलकर टीम को जीत की ओर अग्रसर किया, अंकित साह और कमल जगाती ने 27 रनो की शानदार साझेदारी निभाई, संतोष जोशी ने धैर्य और संयम के साथ 30 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए पत्रकार इलेवन को शानदार जीत दिलाई, आखिरी ओवरों तक चले इस रोमांचक मुकाबले में पत्रकार इलेवन ने सूझबूझ और संयम का परिचय देते हुए यादगार जीत दर्ज की। बालिग बैटिंग और शानदार फिल्डिंग करने वाले दिनेश पांडे मैन ऑफ द मैच रहे, उन्होंने दो विकेट लेने के साथ 4 कैच भी पकड़े और मैच जिताऊ 12 रन बनाए।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top