कुमाऊँ

देवीधुरा के मां बाराही धाम में खेली गयी ऐतिहासिक बग्वाल, 150 से ज्यादा लोग हुए घायल, देखें video

Champawat news 

चम्पावत के देवीधुरा में माँ बाराही धाम में पत्थर मार बगवाल का आयोजन किया गया कार्यक्रम में सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत लाखो श्रद्धालु बगवाल मेले के साक्षी बने। पूर्व में पत्थर से खेले जाने वाली यह बगवाल 4 ख़ामो के बीच होती थी जिसे 2013 में उच्च न्यायालय के आदेशों के बाद फलों और फूलों से खेला जाने लगा। रक्षा बंधन के दिन अनादिकाल से खेली जाती है, जो कि 4 ख़ामो 7 तोको के बीच होती है, 7.30 मिनट तक चली इस बगवाल को शंखनाद से शुरू किया जाता है, माना जाता है कि एक इंसान जितना खून जब माँ के इस प्रांगण में चढ़ता है तो बगवाल रुक जाती है। इस बगवाल के दौरान इसमे हिस्सा लेने वाले रणबाँकुरे अपने को लगी चोट को माँ बाराही का आशीर्वाद मानते है। इस बार बगवाल में 157 रणबाकुरों समेत कई दर्शक घायल हुए, 3 को हायर सेन्टर में हड्डी की चोट के चलते रेफेर किया गया जबकि अन्य को मामूली चोट आई। मुख्यमंत्री ने इस बगवाल का हिस्सा बनने पर खुद को सौभाग्यशाली माना। देखिए Video…

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

© 2023, Apka Khabariya (आपका खबरिया)
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860
To Top