कुमाऊँ

उत्तरकाशी में पत्रकार की मौत पर हल्द्वानी में भी पत्रकारों में रोष, सरकार से उच्च स्तरीय जांच की मांग

हल्द्वानी/उत्तरकाशी

 

उत्तरकाशी के जोशियाड़ा बैराज से पत्रकार राजीव प्रताप का शव बरामद हुआ है। राजीव दस दिन से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता थे। उनकी गुमशुदगी के बाद से ही पत्रकार जगत में गहरी चिंता और आक्रोश था।”
“राजीव प्रताप लगातार डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए भ्रष्टाचार को उजागर कर रहे थे। ऐसे में उनकी संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
इस घटना के बाद पत्रकारों में भारी रोष है। हल्द्वानी में पत्रकारों ने बड़ी संख्या में सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में एकत्र होकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर सरकार से इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।इस मामले पर पत्रकारों में भारी रोष ब्याप्त है।

क्या भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना ही पत्रकार राजीव की जान पर भारी पड़ गया?
इस पर सभी पत्रकार साथियों को गम्भीरता से बिचार करने की जरूरत है।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top