कुमाऊँ

क्या नैनीताल पर खतरा मंडरा रहा है ?? चंद मिनटों में ढह गया दो मंजिला मकान, कई मकानों में आई दरार,VIDEO देखें

Spread the love

Nainital news 

 

नैनीताल- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल स्थित चार्टन लॉज में एक दो मंजिला मकान भूस्खलन की चपेट में आने का हृदयविदारक वीडियो सामने आया है। इस भूस्खलन से क्षेत्र में अन्य घरों को भी खतरा हो गया है। नैनीताल में मल्लीताल के चार्टन लॉज इलाके में आज भूस्खलन हुआ जिसके बाद इसके पीछे के क्षेत्रों में बने घरों में दरारें आ गई। दरारें धीरे धीरे बढ़ती चली गई और अंत में घर के नीचे का हिस्सा भूस्खलन की चपेट में आ गया। इस हादसे से पहले घरवालों ने समय रहते मकान को खाली कर दिया था। अब आसपास के घरों को भी खाली कराया जा रहा है। दो मंजिले मकान में दर्जन भर कमरे थे जिसके स्वामी का अब तक कोई सही जानकारी नहीं दे सका है। घटना का एक वीडियो बन गया है जिसे देखकर सभी के रोंगटे खड़े हो गए हैं। इस मकान के गिरने के बाद आसपास बने मकानों में भी दरारें आ गई हैं और मकान टेढ़े हो गए हैं।इस भूस्खलन का एक कारण क्षेत्र में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान में जे.सी.बी.और भारी भरकम ड्रिलर मशीनों का चलना भी माना जा रहा है।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

© 2023, Apka Khabariya (आपका खबरिया)
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860
To Top