रामनगर
डायल 112 की सूचना पर नैनीताल पुलिस की त्वरित कार्यवाही से अपहरण की घटना का मात्र कुछ घंटों में खुलासा, 08 व्यक्ति हिरासत में, घटना में संलिप्त XUV कब्जे में।
दीपक पुत्र माहवीर सिंह निवासी दादरी (हरियाणा), हाल निवासी आस्थान अपार्टमेंट रामनगर द्वारा डायल–112 पर सूचना दी गई कि कुछ अज्ञात व्यक्ति देवी दयाल बिल्डिंग के पास से उनके भाई राधा मोहन को जबरन वाहन में डालकर ले गए हैं। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल मंजुनाथ टी०सी० ने घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए सभी सम्बंधित अधिकारियों को बैरियर चेकिंग व नाकाबंदी के सख्त निर्देश दिए।
निर्देशों के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल स्वयं मौके पर पहुंचे तथा सभी चेकपोस्टों पर त्वरित क्विक रिस्पांस करते हुए नाकाबंदी कराई।
कुछ ही समय में संबंधित वाहन (XUV HR26FH9594) को हल्दुआ चेक पोस्ट पर रोक लिया गया तथा वाहन से अपहृत राधा मोहन को सकुशल बरामद किया गया।
साथ ही वाहन में मौजूद सभी 08 लोगों को हिरासत मैं लेकर विधिक कार्यवाही की गई। वाहन सीज* किया गया।
ये 8 लोग हिरासत में लिए गए
1. महित पुत्र जोगेन्द्र निवासी गतवार भान कोसाम, भिवानी हरियाणा।
2. प्रियांशु पुत्र जोगेन्द्र निवासी विधयानगर कॉलोनी, थाना भिवानी हरियाणा।
3. निखिल पुत्र वीरेन्द्र सिंह निवासी हरियाणा।
4. साहिल पुत्र अनिल निवासी कैथल थाना कैथल, हरियाणा।
5. अनिल कुमार पुत्र बलवन्त सिंह निवासी भूषाण बवल, जिला भिवानी हरियाणा।
6. सोमवीर पुत्र मेघराज निवासी खावा थाना बहल, हरियाणा।
7. रोबिन पुत्र संदीप निवासी मलपोप थाना बोंदमला, जिला चरखी दादरी हरियाणा।
8. गौरव पुत्र राकेश कुमार निवासी बाड़की थाना/जिला महेन्द्रनगर हरियाणा।