कुमाऊँ

एसएसपी नैनीताल प्रीति प्रियदर्शिनी ने ड्यूटी पाइंटों पर पहुंचकर पुलिसकर्मियों को कहा हैप्पी दीपावली

Spread the love

हल्द्वानी

दीपावली के मद्देनजर हल्द्वानी शहर के बाजारो में पहुंचने वाले खरीददारों की सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था ड्यूटी में लगे पुलिस के जवानों को आज एसएसपी नैनीताल प्रीति प्रियदर्शिनी स्वयं दीपावली की बधाइयां/शुभकामनाएं देने विभिन्न ड्यूटी पॉइंटों पर पहुंची।
इस दौरान उनके द्वारा ड्यूटी पर लगे सभी पुलिस अधिकारी कर्मचारीयों को दीपावली त्यौहार की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए मिष्ठान वितरण एवं जलपान इत्यादि की व्यवस्था भी कराई गई तथा संबंधित थाना/चौकी प्रभारियों को ड्यूटी पर लगे समस्त पुलिस बल को किसी भी प्रकार की असुविधा ना होने के निर्देश दिए गए।

एसएसपी नैनीताल द्वारा बताया गया, कि आम-जनमानस की भांति पुलिस भी समाज का एक हिस्सा है। चूंकि त्योहारों के दृष्टिगत शांति व्यवस्था, कानून व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के चलते पुलिसकर्मी किसी भी त्यौहार को अपने परिवार के साथ नहीं मना पाते , जिसके चलते वह पुलिस परिवार का मुखिया होने के नाते उनके द्वारा जवानों के ड्यूटी स्थलों पर पहुंचकर उन्हें दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं दी गई।
पुलिस की कड़ी मेहनत एवम सुगम यातायात संचालन के कारण त्योहारी सीजन में किसी भी प्रकार की कोई छुटपुट घटनाये घटित नही हुई साथ ही यातायात संचालन पूर्ण रूप से सुगम एवं सुचारू रहा।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

© 2024, Apka Khabariya (आपका खबरिया)
Website Developed & Maintained by Webtik Media
To Top