कुमाऊँ

उच्च शिक्षा मंत्री की तानाशाही , छात्रों पर लाठीचार्ज

Spread the love

हल्द्वानी

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने कहा कि एमबीपीजी में अपने प्रवेश की मांग कर रहे छात्रों पर लाठियां बरसाना दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे साफ जाहिर है कि राज्य की भाजपा सरकार महज अपनी भड़ास निकाल रही है। साढ़े 4 साल में तीन मुख्यमंत्री बदल चुकी भाजपा ने अंत में युवा चेहरे को मुख्यमंत्री तो बना दिया लेकिन हर काम में उनकी अनुभव हीनता साफ दिख रही है। यह सरकार छात्रों को प्रवेश देने के बजाय उन पर लाठियां बरसा रही है। इसमें उच्च शिक्षा मंत्री की भी तानाशाही उजागर हुई है। कांग्रेस सरकार मांग करती है कि वह सभी छात्रों को प्रवेश दे। उन्होंने कहा कि गुरुवार को रामलीला मैदान में कांग्रेस पार्टी की “विजय संकल्प शंखनाद रैली” की सफलता से भाजपा बुरी तरह दहल गई है। आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनना तय है। उसके बाद ही सभी की समस्याओं का समाधान हो पाएगा।

 

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

© 2024, Apka Khabariya (आपका खबरिया)
Website Developed & Maintained by Webtik Media
To Top