कुमाऊँ

कॉंग्रेस की लोकप्रियता से घबराई बीजेपी , उम्मीदवारों का चयन करने में डर रही है

Spread the love

हल्द्वानी

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पिछले 5 सालों में सिर्फ मुख्यमंत्री बदलने का काम करने वाली पार्टी में अब विधायक के उम्मीदवारों का चयन करने में भी डर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की लगातार बढ़ रही लोकप्रियता से भाजपा बुरी तरह डरी हुई है। यही वजह है कि भाजपा हल्द्वानी और लालकुआं जैसी विधानसभाओं में प्रत्याशी घोषित करने से डर रही है।
बल्यूटिया ने कहा कि भाजपा के पास नैनीताल विधानसभा में कोई उम्मीदवार नहीं था। इसलिए भाजपा ने पहले कांग्रेस पार्टी के हेम आर्य को टिकट का झांसा देकर अपनी पार्टी में शामिल कर लिया। उसके बाद हेम आर्य को धोखा देकर सरिता आर्य को पार्टी में शामिल कर उन्हें टिकट दे दिया। भीमताल में भाजपा ने अपने ही पार्टी के दावेदारों और कार्यकर्ताओं को धोखा देकर निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा को अपने यहां शामिल कर टिकट दे दिया। खास बात यह कि पिछले 5 साल तक भाजपा सरकार ने कोई कार्य नहीं किए। इसीलिए सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने वाले पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने चुनाव लड़ने से ही इनकार कर दिया। भाजपा को अपने कई सिटिंग विधायकों के टिकट काटने पड़े हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब भाजपा के चाल चरित्र को पूरी तरह समझ चुकी है। जनता पूरी तरह कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का मन बना चुकी है

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

© 2024, Apka Khabariya (आपका खबरिया)
Website Developed & Maintained by Webtik Media
To Top