कुमाऊँ

जानिए किसने कहा उत्तराखण्ड में कॉंग्रेस 3 से 5 सीटों पर सिमट जाएगी !

Spread the love

हल्द्वानी कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा आपसी मनमुटाव को दूर करने की यात्रा है क्योंकि कांग्रेस के अंदर जो गुटबाजी है वह कई बार खुलकर जनता के सामने आ चुकी है ,उसी गुटबाजी और मनमुटाव को दूर करने के लिए कॉंग्रेस की परिवर्तन यात्रा चल रही है ,बीजेपी के पूर्व प्रदेश महामंत्री गजराज बिष्ट ने यह बात कही है ,उन्होंने कहा कि 2017 में जनता कांग्रेस के भ्रष्टाचार से परेशान होकर परिवर्तन कर चुकी है अब कांग्रेस को किसी परिवर्तन की उम्मीद नहीं करनी चाहिए ,केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट के नेतृत्व में बीजेपी की जन आशीर्वाद रैली को जिस तरह से जनता का समर्थन मिला है उससे यह स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश की जनता फिर से भारतीय जनता पार्टी को सत्ता सौंपने जा रही है , कांग्रेस को इस परिवर्तन यात्रा से सिर्फ इतना फायदा होगा कि पिछले चुनाव में उनकी जो 11 सीटें आई थी वह घटकर 3 या 5 तक रह जाएंगी और भारतीय जनता पार्टी 60 प्लस के नारे के साथ 2022 में पुनः विजयी होकर सत्ता पर काबिज होगी ।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

© 2024, Apka Khabariya (आपका खबरिया)
Website Developed & Maintained by Webtik Media
To Top