कुमाऊँ

यशपाल आर्य के बाजपुर से चुनाव लड़ने का होगा बिरोध , कॉंग्रेस कार्यकर्ता लामबंद !

Spread the love

उधमसिंह नगर

बाजपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा से कांग्रेस में गए पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य का विरोध बढ़ता ही जा रहा है। यहां किसान यूनियन और खुद कांग्रेस कार्यकर्ता ही कैबिनेट मंत्री का विरोध कर रहे हैं और कैबिनेट मंत्री को बाजपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने पर उनका विरोध करने की बात कर रहे हैं ,  कांग्रेस से भाजपा और भाजपा से कांग्रेस में वापसी करने के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य की बाजपुर में मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। जहां पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के दलबदल करने से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुनीता टम्टा यशपाल आर्य के खिलाफ हैं तो किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यशपाल आर्य को कांग्रेस की टिकट से बाजपुर में चुनाव लड़ने पर विरोध करने की बात कही। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि यशपाल आर्य ने जनता ओर पार्टी कार्यकर्ताओं को धोखा दिया है, लेकिन इस बार लोग यशपाल आर्य को सबक सीखाकर रहेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि यशपाल आर्य मौसम के अनुसार अपनी राजनीति बदलते हैं ऐसे दल बदलू नेता को बाजपुर की जनता स्वीकार नहीं करेगी।

 

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

© 2024, Apka Khabariya (आपका खबरिया)
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860
To Top