कुमाऊँ

(नगर निगम चुनाव) क्या दीपक बदल सकते हैं नगर निगम का समीकरण, कांग्रेस की दौड़ में सबसे आगे ?

हल्द्वानी न्यूज 

 

निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद हल्द्वानी की राजनीति गरमाने लगी है,, ओबीसी के बाद अनारक्षित की गई हल्द्वानी की सीट पर अब राजनीतिक समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं, अगर इस सीट पर दावेदारों की बात की जाए तो भाजपा की तरफ से कई उम्मीदवार मैदान में उतर सकते हैं, उनमें से हल्द्वानी के पूर्व मेयर जोगिंदर पाल सिंह रौतेला, कस्तूभानंद जोशी, रेनू अधिकारी, प्रमोद टोलिया, गजराज बिष्ट प्रमुख रूप से शामिल हैं, देखने वाली बात होगी कि भाजपा इनमें से किस प्रत्यासी पर दांव लगाती है।
वहीं कांग्रेस की बात की जाए तो वहाँ भी दावेदारों की लिस्ट काफी लंबी नजर आ रही है जिनमें ललित जोशी, योगेश जोशी, लाल सिंह पँवार, हेमंत बगड़वाल, सौरभ भट्ट समेत लगभग 30 दावेदार हैं, इनके अलावा हल्द्वानी मेयर सीट के लिए कांग्रेस से एक बड़ा नाम दीपक बल्यूटिया का भी सामने आ रहा है, हालांकि अभी तक दीपक बल्यूटिया ने मेयर चुनाव के लिए अपनी दावेदारी पेश नहीं की है, लेकिन उनके राजनीतिक जीवन को देखा जाए तो वह कांग्रेस के लिए एक मजबूत दावेदार साबित हो सकते हैं, वर्तमान में कॉग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया
पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के परिवार से संबंध रखते हैं, दीपक शिक्षाविद होने के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर भागीदारी करते हैं, कोविड काल में उन्होंने हजारों लोगों की मदद की थी, दीपक बल्यूटिया छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय रहे हैं, दीपक बल्यूटिया ने यूथ कांग्रेस में एक सफल जिला अध्यक्ष के तौर पर भी अपनी भूमिका अदा की, इसके बाद वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भी दीपक को एक प्रबल दावेदार के तौर पर देखा जा रहा था, लेकिन कुछ राजनीतिक कारण के चलते उन्हें विधानसभा का टिकट नहीं दिया गया, लोकसभा चुनाव 2023 में भी वह नैनीताल उधम सिंह नगर सीट से प्रबल दावेदार के रूप में उभरकर सामने आए थे, काफी समय पर लेकिन आखिरी समय पर कांग्रेस ने दीपक को छोड़ प्रकाश जोशी को अपना उम्मीदवार बनाया, इसके बाबजूद दीपक कांग्रेस के एक मजबूत स्तम्भ रहे हैं, वर्ष 2024 के निकाय चुनाव में अगर कांग्रेस दीपक पर दांव खेलती है तो वह एक मजबूत और जिताऊ प्रत्याशी के तौर पर चुनावी गणित को बदलने की क्षमता रखते हैं, इसके अलावा उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के परिजन होने का भी लाभ मिल सकता है, अब देखने वाली बात होगी की कांग्रेस किस पर दांव खेलती है।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top