मेरा प्रदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा, इस तरह से रहेगा कार्यक्रम

उत्तराखंड/देहरादून

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज से दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा शुरू हो रहा है इसके लिये सभी तैयारियों के साथ साथ मिनट टू मिनट रिहर्सल को भी संपन्न करा लिया गया है। राष्ट्रपति दोपहर 3.40 पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर भारतीय वायु सेना के विमान से पंहुच रही है। एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति के पंहुचने पर गार्ड ऑफ़ आनर दिया जायेगा, इसके बाद राष्ट्रपति जौलीग्रांट एयरपोर्ट से जीटीसी हैलीपैड के लिये रवाना होगी। जीटीसी हैलीपैड से राष्ट्रपति राजभवन पंहुचेंगी। शाम को राजभवन में करीब एक घंटे मुलाकात के लिये समय भी रिजर्व किया गया है। इसके बाद मुख्यमंत्री आवास पंहुचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू।सीएम आवास में राज्य सरकार की अलग अलग 9 योजनाओं का लोकार्ण व शिलान्यास प्रस्तावित है।सीएम आवास से रात करीब 8 बजे वापस राजभवन पंहुचेंगी राष्ट्रपति। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का रात्रि विश्राम राजभवन देहरादून में ही प्रस्तावित है। 9 दिसंबर को सुबह 8 बजे नक्षत्र वाटिका का राजभवन में शुभारंभ करेंगी राष्ट्रपति ।राष्ट्रपति इसके बाद दून के जीटीसी हैलीपैड से मसूरी के लिये रवाना होगीं। मसूरी स्थित एलबीएस अकादमी में राष्ट्रपति के कई कार्यक्रम प्रस्तावित है। एलबीएस में लोकार्पण व शिलान्यास के भी कई कार्यक्रम प्रस्तावित। दोपहर का भोजन एलबीएस अकादमी में मसूरी में करने के बाद दोपहर में करीब 2 बजे वापस दून विवि में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने दून पंहुचेंगी राष्ट्रपति। शाम 4 बजे तक दून विवि में दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग और चर्चा भी करेंगी।राष्ट्रपति दून विवि में महिला स्वयं सहायता समूहों, दिव्यांग जनों के साथ चर्चा भी करेंगी। राष्ट्रपति दून विवि से जीटीसी फिर जीटीसी से जौलीग्रांट जाकर विशेष विमान से दिल्ली के लिये रवाना होंगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

© 2023, Apka Khabariya (आपका खबरिया)
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860
To Top