कुमाऊँ

प्रधानमंत्री मोदी के अद्वैत मायावती आश्रम दौरे की तैयारी शुरू, तैयारीयों का जायजा लेने पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Champawat news 

 

प्रधानमंत्री मोदी के चंपावत जिले के सम्भावित दौरे को देखते हुए प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी जनपद चम्पावत पहुँचे,जहाँ उन्होंने प्रधानमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम को लेकर तैयारियां का जायजा लिया,उन्होंने लोहाघाट स्थित छमनिया हेलिपैड पर तैयारियों के बारे में जिलाधिकारी नवनीत पाण्डेय से जानकारी ली।
माननीय कैबिनेट मंत्री ने इस दौरान लोहाघाट स्थित अद्वैत मायावती आश्रम का भी स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही जिला प्रशासन के अधिकारियों व आश्रम के प्रबंधकों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए की सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण कर ली जाए व तैयारी में किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो।अद्वैत आश्रम, मायावती का निरीक्षण कर जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से सम्बंधित सभी व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।उन्होंने कहा की यह स्थान बहुत ही रमणीक है यहां पर स्वामी विवेकानंद ने ध्यान भी लगाया था, यह आश्रम स्वामी विवेकानंद की यादों और विचारों का केंद्र बिंदु है। स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन को समझने और उनके बताये हुए मार्ग के बारे में जानने की तमन्ना रखने वालों के लिए अद्वैत आश्रम मायावती एक अदभुत स्थान है।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top