कुमाऊँ

नगर निगम हल्द्वानी- काठगोदाम द्वारा संचालित बैणी सेना को राष्ट्रीय पुरुस्कार

Spread the love

Haldwani news

 

नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम द्वारा संचालित

स्वयं सहायता समूहों का संगठन ” बैणी सेना ” का

गठन 31 अक्टूबर 2022 को माननीय महापौर

डा० जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला, नगर आयुक्त, श्री

पंकज कुमार उपाध्याय, समस्त मा० पार्षदगणों,

अधिकारियों, कर्मचारियों के सहयोग से किया

गया। जिसमें दीनदयाल अन्त्योदय योजना राष्ट्रीय

शहरी आजीविका मिशन (DAY-NULM) एंव

स्वच्छ भारत मिशन की सयुक्त संकल्पना को

साकार करने हेतु गठन किया गया। दोनों

योजनाओं का समन्वय कर बैणी सेना का गठन

हुआ। दिनांक 31 अक्टूबर 2023 को बैणी सेना

द्वारा सफलतापूर्वक अपना एक वर्ष पूर्ण किया

गया। बैणी सेना द्वारा अपने गठन से सम्बन्धित

सभी उद्देश्यों को सफलतापूर्वक प्राप्त किया है।

हर्ष का विषय है, कि अपने गठन तिथि के एक

वर्ष में ही बैणी सेना द्वारा भारत सरकार द्वारा

संचालित स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत देश की संचालित स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत देश की 50 सर्वोत्तम अभ्यास (Best Practices) में द्वितीय श्रेणी हेतु नई दिल्ली में पुरुस्कृत किया जा रहा है।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

© 2024, Apka Khabariya (आपका खबरिया)
Website Developed & Maintained by Webtik Media
To Top