नैनीताल

उत्तराखंड के कैंची धाम से सनसनीखेज खबर सामने आयी है। जहां एक रेस्टोरेंट में युवक की गोली लगने से मौत हो गयी। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया है, घटना की जांच जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना कैंची धाम स्थित किरौला रेस्टोरेंट में हुई है। जहां शुक्रवार देर रात एक युवक की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हुई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। बताया कि युवक को गोली लाइसेंसी बंदूक से लगी है। मृतक की पहचान बेतालघाट निवासी आनंद सिंह (39) के रूप में हुई है, जो वही होटल में कर्मचारी था, जांच जारी है।