कुमाऊँ

(सनसनी खेज)- पुलिसकर्मी की पत्नी से अवैध संबंध बने मौत की वजह, दंगे में नही हुई थी बिहार के प्रकाश की मौत…

Spread the love

हल्द्वानी न्यूज 

 

बनभूलपुरा हिंसा के बाद बिहार के रहने वाले प्रकाश का शव हिंसा प्रभावित इलाके में 9 फरवरी को मिला था, उस समय प्रकाश की मौत को हिंसा से जोड़कर देखा जा रहा था लेकिन हिंसा के एक हफ्ते बाद ज़ब एसएसपी नैनीताल ने इसका खुलाशा किया तो लोगों के होश उड़ गए,मामला कुछ और ही निकला, मृतक प्रकाश की मौत दंगे में नहीं बल्कि उसकी हत्या की गई थी, हत्या में उत्तराखंड पुलिस का जवान समेत अन्य तीन लोग शामिल थे, इस पूरे मामले का एसएसपी नैनीताल ने खुलासा किया, प्रकाश की मौत दंगे में नहीं हुई थी उसकी हत्या चोरगलिया थाने में तैनात पुलिस के एक जवान और उसके अन्य तीन साथियों ने की थी, बताया जा रहा है कि प्रकाश का पुलिस के जवान की पत्नी के साथ अवैध संबंध थे, प्रकाश और पुलिस कांस्टेबल की पत्नी की मुलाकात कांस्टेबल के साले के जरिये हुई कांस्टेबल का साला प्रकाश कुमार का दोस्त था, दोस्त की बहन से प्रकाश की नजदीकियां बढ़ने के बाद दोनों में शारीरिक संबंध स्थापित हुए और उसी के एक वीडियो के जरिए प्रकाश कुमार महिला को ब्लैकमेल कर पैसों की डिमांड कर रहा था और इससे पहले भी वह कई बार महिला से मिलने आ चुका था, जब महिला प्रकाश के रोज-रोज के ब्लैकमेलिंग से परेशान हो गई तो उसने यह बात अपने पति को बताई साजिश के तहत फिर प्रकाश को बिहार से यहां बुलवाया गया और उसे ठिकाने लगाने की साजिश की गई, ऐसे में पुलिस के जवान ने दंगे की आड़ में प्रकाश को ठिकाने लगा दिया और उसके शव को हिंसा प्रभावित क्षेत्र बनभूलपुरा में लाकर छोड़ दिया, प्रकाश के सर पर तीन गोलियां लगी थी, प्रकाश को अवैध असलहे से गोली मारी गई थी, मृतक प्रकाश हल्द्वानी में दंगे वाले दिन हल्द्वानी पहुंचा और वह सितारगंज में किसी व्यक्ति के संपर्क में था, उस व्यक्ति ने हल्द्वानी में मृतक प्रकाश से मुलाक़ात की, उसके बाद प्रकाश तीन लोंगो के साथ गौलापार गया, जहाँ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और प्रकाश की हत्या कर दी गयी, इस हत्याकांड में पुलिस का जवान, जवान की पत्नी, जवान का साला, साले के दोस्त शामिल हैं, अभी तक चार लोगों की गिरफ्तारी हो गई है, जबकि पुलिस जवान की पत्नी फरार है, पुलिस ने अवैध पिस्तौल को बरामद कर लिया है… पुलिस के जवान ने बड़ी ही चालाकी से हिंसा वाले दिन प्रकाश की हत्या की और उसके शव को हिंसा वाली जगह पर फेंक दिया ताकि किसी को शक ना हो, फिलहाल पुलिस ने सभी को गिरफ्तारी कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है और उन्हें जेल भेज दिया गया है।

 

बनभूलपुरा दंगे की घटना से नहीं निकला मृतक प्रकाश की हत्या का सम्बन्ध, अवैध सम्बन्धों के चलते हुई थी प्रकाश की हत्या

प्रैस नोट

एफआईआर संख्या- 24/24, धारा 302 भादवि बनाम अज्ञात।

अभियुक्तगण

1-कान्स० बीरेन्द्र सिंह पुत्र स्व० श्री रघुनाथ सिंह निवासी ग्राम आलावृद्धि पो०औ० नागवा नाथ थाना खटीमा जिला ऊधम सिंह नगर उम्र 36 वर्ष।

2- सूरज बाईन पुत्र श्री पवित्र बाईन निवासी शक्तिफार्म नं0-1, बैकुण्ठ नगर थाना सितारगंज जिला ऊधम सिंह नगर उम्र 28 वर्ष।

3- प्रेम सिंह पुत्र स्व० श्री रविशंकर सिंह निवासी ढौराडाम थाना किच्छा जिला ऊधम सिंह नगर उम्र 30 वर्ष

4- नईम खान उर्फ बबलू पुत्र स्व० श्री नसीम खान निवासी इन्द्रानगर पश्चिमी वार्ड नं014 उजालानगर थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल। उम्र 50 वर्ष।

5- प्रियंका पत्नी बीरेन्द्र नि० ग्राम आलावृद्धि पो०औ० नागवा नाथ थाना खटीमा जिला ऊधम सिंह नगर। *(अभियुक्ता फरार है)

घटना की तिथि- 08.02.2024 की रात्रि में

घटना स्थल- इन्द्रानगर रेलवे क्रॉसिंग से आगे आँवला गेट की तरफ मुख्य मार्ग गौलापार बाईपास रोड।

मृतक का नाम:
प्रकाश कुमार सिंह उर्फ अविराज पुत्र श्री श्याम देव सिंह निवासी छिने गाँव भोजपुर सिन्हा, बिहार उम्र 25 वर्ष।

घटना का सूक्ष्म विवरण- दिनाँक 09.02.24 को थाना बनभूलपुरा को सूचना प्राप्त हुयी कि इन्द्रानगर रेलवे फाटक से आगे ऑवला गेट गौलाबाईपास मुख्य सड़क पर एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। इस सूचना पर थाना बनभूलपुरा से उ०नि० श्री अनिल कुमार मय हमराही पुलिस बल के मौके पर पहुँचे। उक्त व्यक्ति के पास पाये गये दस्तावेजों से उसकी शिनाख्त प्रकाश कुमार सिंह उपरोक्त के रूप में हुयी। प्राथमिक जांच के आधार पर जाँच अधिकारी द्वारा यह पाया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दिनांक 08.02.24 की रात्रि को उक्त प्रकाश कुमार सिंह की हत्या कर दी गयी। जिसके आधार पर थाना बनभूलपुरा में अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध धारा 302 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना थानाध्यक्ष श्री नीरज भाकुनी द्वारा सम्पादित की जा रही है।

विवेचनात्मक कार्यवाही- उक्त मामले की जाँच के दौरान विवेचक द्वारा मृतक प्रकाश कुमार सिंह के मोबाईल आदि की जाँच की गयी एंव एसओजी व सर्विलांस की मदद ली गयी तो यह संज्ञान में आया कि उक्त मृतक युवक का सम्पर्क सितारगंज के किसी युवक से था तथा उत्तराखण्ड के अन्य नम्बर से भी वह वार्ता कर रहा था, जो दिनाँक 08.02.24 को हल्द्वानी पहुँचा। उक्त सम्पर्क में आये व्यक्तियों की जानकारी कर उनसे पूछताछ की गयी तो पता चला कि सूरज मृतक का लगभग दो ढाई साल से दोस्त था एंव मृतक प्रकाश कुमार सूरज के घर आता जाता रहता था। इसी दौरान प्रकाश कुमार सिंह के अवैध सम्बन्ध सूरज भी बहन व आरक्षी की पत्नी प्रियंका के साथ बन गये। तथा मृतक प्रकाश कुमार आरक्षी की पत्नी के साथ अवैध शारीरिक सम्बन्ध की वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर पैसे की मांग करने लगा। प्रियंका ने यह बात अपने पति बीरेन्द्र से छुपा कर रखी लेकिन दिनाँक 07.02.24 को मृतक द्वारा उसके पति बीरेन्द्र को फोन किया गया जिसके बाद प्रियंका द्वारा पूरी बात अपने पति को बतायी गयी, तब बीरेन्द्र द्वारा अपनी पत्नी प्रियंका एवं अपने साथी नईम खान उर्फ बबलू के साथ मिलकर प्रकाश कुमार सिंह की हत्या करने की साजिश रची। मृतक उपरोक्त को आरक्षी बीरेन्द्र ने अपनी पत्नी के माध्यम से हल्द्वानी बुलवाया। बीरेन्द्र ने प्रकाश कुमार से अपने मोबाईल से प्रियंका की वीडियो हटाने को कहा। लेकिन प्रकाश कुमार द्वारा मना करने पर आरक्षी बीरेन्द्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर दिनांक: 08.02.2024 की शाम को प्रकाश की गोली मारकर हत्या कर दी। आज दिनाँक 15.02.24 को उपरोक्त अभियुक्त बीरेन्द्र व उसके साथियो को बाद पूछताछ जुर्म इकबाल के आधार पर धारा 302 भादवि में गिरफ्तार करते हुए अभियुक्त बीरेन्द्र की निशादेही पर हत्या में प्रयुक्त पिस्टल मय जिन्दा 04 कारतूस बरामदगी की गयी।

मीडिया सैल
जनपद-नैनीताल।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

© 2024, Apka Khabariya (आपका खबरिया)
Website Developed & Maintained by Webtik Media
To Top