रुद्रप्रयाग/सोनप्रयाग
केदारनाथ रूट पर मुनकटिया स्लाइडिंग जोन के पास पहाड़ी से एक बोलेरो पर भारी मात्रा में मलवा और पत्थर गिर गए जिसमें वाहन में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि तीन लोग गम्भीर घायल हैं वाहन में कुल 11 लोग सवार थे।
मैक्स बोलेरो वाहन संख्या यूके 11 टीए 1100 जो कि सोनप्रयाग से गौरीकुण्ड के लिए 11 सवारियां लेकर चला था, मुनकटिया लैंडस्लाइड जोन के कोने पर ऊपर से एक बड़ा पत्थर आने से यह वाहन इसकी चपेट में आ गया, जिससे वाहन में सवार 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी अन्य घायलों को रेस्क्यू टीमों व स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल सोनप्रयाग अस्पताल लाया गया जहाँ सभी का इलाज जारी है।
घायलों का विवरण
1- नवीन सिंह रावत पुत्र जयेंद्र सिंह निवासी सियालब थाना बड़कोट जिला उत्तरकाशी उम्र 35 वर्ष
2- ममता पत्नी चैन सिंह पवार निवासी सियालब थाना बड़कोट जिला उत्तरकाशी उम्र 29 वर्ष
3- प्रतिभा पुत्री गिरवर सिंह निवासी सियालब थाना बड़कोट जिला उत्तरकाशी उम्र 25 वर्ष
(क्रमांक 1 व 2 पर अंकित घायलों को हायर सेन्टर के लिए रैफर कर दिया गया है।)
मृतकों का विवरण
1- श्रीमती रीता पत्नी उदय सिंह निवासी सियालब थाना बड़कोट उत्तरकाशी उम्र 30 वर्ष
2- चंद्र सिंह पुत्र कलम सिंह निवासी सियालब थाना बड़कोट जिला उत्तरकाशी उम्र 50 वर्ष।

