कुमाऊँ

बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम के दर्शन को पहुंचे थल सेनाध्यक्ष

Spread the love

Chamoli news 

 

थल सेनाध्यक्ष मनोज पांडे सपरिवार भगवान बद्री विशाल व केदारनाथ के दर्शन को पहुंचे। थलसेना अध्यक्ष ने यात्रियों के बीच ही दर्शन किये।इस दौरान किसी भी तरह यात्रियों को दर्शन करने से नहीं रोका गया। थल सेनाध्यक्ष प्रात: साढ़े आठ बजे भगवान केदारनाथ के दर्शन को पहुंचे जहां मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह तथा कार्याधिकारी आरसी तिवारी ने उनकी अगवानी की, दर्शन पूजा के बाद थल सेना प्रमुख केदारनाथ से हैलीकॉप्टर द्वारा बदरीनाथ धाम पहुंचे, बदरीनाथ मंदिर में उन्होंने दर्शन किये तथा सपरिवार विशेष पूजा में शामिल हुए।इसके बाद थल सेना प्रमुख बदरीनाथ धाम के रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी से मिले तथा भगवान बदरी विशाल का प्रसाद ग्रहण किया। इससे पहले बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने उनका भव्य स्वागत किया, बदरीनाथ धाम में दर्शन के बाद थल सेना प्रमुख गढ़वाल स्काट कैंप माणा रवाना हो गए।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

© 2024, Apka Khabariya (आपका खबरिया)
Website Developed & Maintained by Webtik Media
To Top