कुमाऊँ

लालकुआं- मोटाहल्दू क्षेत्र में दो बच्चों की गौला नदी में डूबने से मौत, कल शाम से थे लापता

 

लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के मोटाहल्दू में मंगलवार देर शाम ग्राम पंचायत किशनपुर सकुलिया के बकुलिया गांव से लापता हुए दो बच्चों के शव गौला नदी से बरामद कर लिये गये हैं, जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर शाम मोटाहल्दू गौला गेट के पास खेलने गए दो बच्चे अचानक लापता हो गए, बच्चो के लापता होने से पूरे क्षेत्र में हड़कम्प मच गया, घटना की सुुुचना पुलिस प्रशासन को दी गयी, जिसके बाद सर्च अभियान चलाया गया लेकिन सफलता नही मिली , आज बुधवार सुबह सर्च अभियान के दौरान दोनों बच्चो के शव गौला नदी में तैरते हुए दिखाई दिये, बच्चे जिनके नाम कृष और अंकित उम्र 15 साल थी जो कि 9वीं और 10वी क्लास के छात्र थे।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top