कुमाऊँ

डिबेर द्वारा आयोजित किसान जवान और विज्ञान मेले का केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने किया शुभारम्भ, कई लोगों को किया गया सम्मानित

Spread the love

हल्द्वानी न्यूज 

 

रक्षा जैव ऊर्जा अनुसंधान (डीआरडीओ)गोरापडाव (डिबेर) में हीरक जयन्ती के अवसर पर किसान जवान विज्ञान मेले का शुभारम्भ केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भटट ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री ने 6 नई अनुसंधान प्रयोगशालाओं का भी उद्घाटन किया, जिनमें बायोमास और प्लाज्मा आधारित गैसीकरण प्रणाली, सभी मौसम के लिए बायोमेथेनेशन संयंत्र, प्लाज्मा गैसीकरण प्रणाली, स्वचालित फर्टिगेशन प्रणाली और उच्च ऊंचाई वाले सीवेज उपचार परीक्षण शामिल हैं।
किसान जवान विज्ञान मेले में भटट द्वारा प्रगतिशील किसानों और शोधकर्ताओं को सम्मानित किया गया तथा कारगिल नायकों और युद्ध विधवाओं और सेना इकाइयों और अर्धसैनिक बलों को 20 पुरस्कार; उद्योग और एमएसएमई को 20 पुरस्कार, और शिक्षा क्षेत्र में शोधकर्ताओं को 5 पुरस्कार देकर सम्मानित किया। साथ ही टाईप द्वितीय आवासीय भवन का भूमि पूजन भी किया गया।
प्रदर्शनी में जैविक खेती, प्रौद्योगिकी गहन खेती, सौर ऊर्जा, हाइब्रिड ऊर्जा प्रणाली के प्रदर्शनी स्टॉल प्रमुख रूप से प्रदर्शित किए गए हैं। मेले के दौरान डीआईबीईआर ने बेहतर पैदावार वाले गुणवत्ता वाले बीज, पौधे और फलदार पौधे भी वितरित किए तथा मेले में ड्रोन के द्वारा प्रदर्शन किया गया।
राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि ये अनुसंधान एवं विकास सुविधाएं और उत्पाद भारत सरकार के आत्मनिर्भर भारत अभियान को प्रदर्शित करते हैं, और सैनिकों की युद्ध क्षमता में सुधार करेंगे। उन्हांेने कहा आर्गेनिक उत्पादों को बढावा देना संस्थान का मुख्य उददेश्य है। उन्होंने कहा कि आज लोग रासायनिक उत्पादों को पसंद नही कर रहे है डिबेर संस्थान द्वारा केमिकल रहित उर्वरकों का प्रयोग कर उत्पादन उत्पन्न किये जा रहे है जिससे बीमारियों का खतरा नही होता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सीमान्त पर्वतीय क्षेत्रों में डिबेर की योजनाओं के द्वारा लोग लाभान्वित हो रहे है। मंत्री श्री भटट ने मेले में लगे स्टालों का भी निरीक्षण किया।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

© 2024, Apka Khabariya (आपका खबरिया)
Website Developed & Maintained by Webtik Media
To Top