कुमाऊँ

मौसम विभाग की चेतावनी जारी, आज से बदलेगा प्रदेश में मौसम का मिजाज

Spread the love

Dehradun (Weather update)

 

उत्तराखंड में राज्य मौसम

विभाग ने एक बार फिर उत्तराखंड के पर्वतीय

जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई

है, मौसम विभाग ने 3 नवंबर को

उत्तरकाशी,चमोली एवं पिथौरागढ़ के 4000 से

उच्च हिमालय क्षेत्र में वर्षा और बर्फबारी की

संभावना जताई है। जिसके बाद ठंड में और

बढ़ोतरी होने की संभावना है। जबकि देहरादून

समेत मैदानी क्षेत्रों में इस समय मौसम साफ रहने

की उम्मीद है।

दिन प्रतिदिन पर्वतीय क्षेत्र में ठंड

बढ़ रही है जबकि मैदानी इलाकों में सुबह शाम

की ठंड है। मौसम विभाग के अनुसार

बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों की ऊंचाई वाले

क्षेत्रों में कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी होने का

पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के

अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। उत्तराखंड

में पहाड़ों पर सुबह शाम कड़ाके की ठंड पड़ने

लगी है। बर्फ़बारी के चलते तापमान गिरने लगा है।मौसम विज्ञान केंद्र की निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते अब बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड में मौसम शुष्क है लेकिन मौसम विभाग ने आज से कहीं-कहीं मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण हिमालय क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदल सकता है, जिससे ठंड में बढ़ोत्तरी होगी।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

© 2023, Apka Khabariya (आपका खबरिया)
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860
To Top