कुमाऊँ

(मौसम अपडेट) 5 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी, लोगों से सतर्क रहने की अपील

देहरादून

 

उत्तराखंड में बारिश जारी है, बारिश की वजह से मैदान से लेकर पहाड़ तक लोगों की मुसीबतें बढ़ रही हैं। मौसम विभाग द्वारा राजधानी देहरादून समेत राज्य के कई जिलों में 01 से 05 अगस्त 2025 तक भारी बारिश की सम्भावना व्यक्त की गई है। इस दौरान गर्जना के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना है। निचले इलाकों में जलभराव और पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की भी आशंका जताई गई है, मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की भी अपील की है।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top