मेरा प्रदेश

किसने कहा – 2022 का चुनाव मुख्यमंत्री के चेहरे पर लड़ेगी भाजपा !

Spread the love

भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम 2 दिन के कुमाऊँ दौरे पर आज हल्द्वानी पहुंचे। जहां उन्होंने पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक ली, इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2022 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए मजबूती से काम करने का आहवान किया, मीडिया से मुखातिब होते हुए दुष्यंत गौतम ने कहा की भाजपा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ही 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी और 2022 में भी पुष्कर सिंह धामी ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहेंगे।

वहीं दुष्यंत गौतम ने कहा की पार्टी के अंदर कोई गुटबाजी नहीं है, प्रदेश अध्यक्ष मजबूती से काम कर रहे हैं पार्टी एक परिवार की तरह से काम कर रही है और सभी कार्यकर्ता एकजुट हैं, क्योंकि 2022 का विधानसभा चुनाव नजदीक है और सभी लोग एकजुट होकर 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं, उन्होंने कहा कि जल्दी पार्टी के बड़े पदाधिकारी उत्तराखंड का दौरा करेंगे जिसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों और पन्ना प्रमुखों की बैठक होगी और चुनाव की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

 

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

© 2024, Apka Khabariya (आपका खबरिया)
Website Developed & Maintained by Webtik Media
To Top