क्राइम

दीपावली के दिन आतिशबाजी को लेकर हुए विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या

Spread the love

ऊधमसिंह नगर

 

 

 उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में मेट्रोपोलिस गेट पर युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी, जिससे हड़कंप मच गया, आतिशबाजी को लेकर हुए विवाद के बाद रुद्रपुर में मेट्रोपोलिस गेट पर आइलेट्स छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी दो कारों में फरार हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्यारो की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए पुलिस और एसओजी की चार टीम जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक दुर्जनपुर बिलासपुर रामपुर निवासी 23 वर्षीय दलजीत सिंह पुत्र गुरुचरण सिंह आइलेट्स का छात्र था। सोमवार को वह दीपावली पर्व पर अपने साथी मेट्रोपोलिस निवासी गिद्रों से मिलने आया था।
बताया जा रहा है कि रात 10 बजे आतिशबाजी के दौरान उनका रॉकेट उड़कर पास के ही बिल्डिंग में रहने वाले विसड्म आइलेट्स संस्थान स्वामी गुरवीर सिंह के फ्लैट में जा गिरा। इससे भड़के गुरवीर सिंह ने भी गिद्रों के फ्लैट की ओर आतिशबाजी शुरू कर दी। जिसके बाद विवाद बढ़ गया। इससे नाराज गुरवीर सिंह ने अपने साथियों को बुला लिया। रात साढ़े 12 और एक बजे के बीच जब दलजीत सिंह अपने साथी गिद्रों के फ्लैट से घर को जा रहा था तो गुरवीर और उसके कार सवार 10-12 अन्य साथियों ने उसका रास्ता रोक लिया और पिटाई कर दी। साथ ही दलजीत सिंह पर पिस्टल से फायर झोंक दिया। बताया जा रहा है गोली दलजीत सिंह के पेट पर लगी और वह लहुलूहान होकर वहीं गिर गया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी दो कारों से फरार हो गए। यह देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल, सीओ सिटी आशीष भारद्वाज, सीओ पंतनगर तपेश कुमार, थानाध्यक्ष पंतनगर राजेंद्र सिंह डांगी, सिडकुल चौकी प्रभारी पंकज कुमार पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही घायल दलजीत सिंह को उपचार के लिए निजी अस्पताल हल्द्वानी ले गए। हल्द्वानी से मंगलवार तड़के उसे बरेली के लिए रेफर कर दिया गया। जहां उसकी मृत्यु हो गई। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि हत्यारोपितों की तलाश में पुलिस और एसओजी की चार टीम लगी है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। कुछ संदिग्ध लोगों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

© 2024, Apka Khabariya (आपका खबरिया)
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860
To Top