देश / विदेश

इंडियन एयर फोर्स ने किया ट्वीट –कुन्नूर हेलीकॉप्टर हादसे में घायल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का निधन

Spread the love

नई दिल्ली

 तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलिकॉप्टर क्रैश में घायल हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का भी निधन हो गया। यह हादसा 8 दिसंबर को हुआ था। इस हादसे में सीडीएस बिपिन रावत उनकी पत्नी समेत 13 लोग शहीद हुए थे। हादसे में सिर्फ वरुण सिंह ही अकेले बचे थे और बुधवार को वह जिंदगी की जंग को हार गए , उनका इलाज बेंगलुरु के आर्मी अस्पताल में चल रहा था। ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया , कन्हौली गांव के रहने वाले थे। दिल्ली में जन्मे वरुण जिनकी उम्र 42 साल थी , उनके पिता कृष्ण प्रताप सिंह सेना में कर्नल पद से रिटायर्ड हुए थे। वरुण के छोटे भाई तनुज सिंह मुम्बई में नेवी में हैं, उनकी पत्नी गीतांजली एक बेटा रमन और बेटी आराध्या है।इंडियन एयर फोर्स ने ट्विटर पर जानकारी देते हुए कहा है कि भारतीय एयरफोर्स को यह बताते हुए काफी दुख हो रहा है कि ग्रुप कैप्टन का इलाज के दौरान आज निधन हो गया। वे 8 दिसंबर 2021 को हुए हादसे में अकेले जिंदा बचे थे। एयरफोर्स अफसर उनके निधन पर संवेदनाएं व्यक्त करते हैं और उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

© 2024, Apka Khabariya (आपका खबरिया)
Website Developed & Maintained by Webtik Media
To Top