कुमाऊँ

हल्द्वानी में दहशत फैलाने वाले आईटीआई गैंग के 04 बदमाश गिरफ्तार, गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज

हल्द्वानी

 

नैनीताल पुलिस ने आईटीआई गैंग लीडर सहित 04 लोगो के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार किया है।

मारपीट,डराने-धमकाने,फायरिंग, तलवार/चाकूबाजी व लूट की घटनाओं से लोगों में भय का माहौल बनाने का खेल खत्म।

पुलिस ने कड़ी कार्यवाही करते हुए गैंगलीडर देवेन्द्र सिंह बिष्ट पुत्र बलबीर सिंह बिष्ट निवासी गैस गोदाम छड़ायल हल्द्वानी सहित कुल 04 सदस्यों को गिरफ्तार किया, जिनमें आदित्य नेगी (25 वर्ष), देवेन्द्र सिंह बोरा (22 वर्ष), नवीन सिंह मेहरा (21 वर्ष) हैं। गैंग का मुख्य उद्देश्य जनता के साथ लड़ाई झगड़ा/मारपीट करना, डराना धमकाना, सार्वजनिक स्थानों पर फायरिंग करना, तलवारबाजी/चाकूबाजी व लूट की घटना कर लोगों में भय पैदा करना था।

यह गैंग हल्द्वानी में आईटीआई गैंग के नाम से कुख्यात था। इनके कृत्यों से क्षेत्र की जनता व आम जनमानस में भय व्याप्त था। इस गैंग का स्वच्छन्द विचरण आम जनता के हित में नहीं था। न्यायहित एवं जनहित में इनकी गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु उक्त गैंग का गैंगचार्ट तैयार कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए गैंग के लीडर व अन्य सदस्यों के विरुद्ध दिनांक 21.08.25 को FIR नं. 280/2025 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट पंजीकृत कराया गया है। इनकी गिरफ्तारी शीतल होटल के पास टीपी नगर से की गई है।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. देवेन्द्र सिंह बिष्ट पुत्र बलबीर सिंह बिष्ट निवासी गैस गोदाम छड़ायल हल्द्वानी जिला नैनीताल
2. आदित्य नेगी पुत्र कुन्दन नेगी निवासी ए-16 जज फार्म आईटीआई हल्द्वानी जिला नैनीताल, उम्र-25 वर्ष
3. देवेन्द्र सिंह बोरा पुत्र गणेश सिंह बोरा निवासी क्लार्क इन होटल के सामने डहरिया हल्द्वानी जिला नैनीताल, उम्र-22 वर्ष

4. नवीन सिंह मेहरा पुत्र सुरेश सिंह मेहरा निवासी ग्राम टुनाकोट शेरा थाना भवाली जिला नैनीताल, हॉल पीलीकोठी रोड, नीम का पेड़ रौली की पुलिया हल्द्वानी जिला नैनीताल, उम्र-21 वर्ष

आपराधिक इतिहास

1- गैंगलीडर देवेन्द्र सिंह बिष्ट

FIR नं. 431/22 धारा 147/148/149/120बी/307 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट
FIR नं. 270/24 धारा 109/190/191(2)(3)/309(4)/317(3)/351(2)(3)/352 बीएनएस, थाना हल्द्वानी

2- अभियुक्त आदित्य नेगी

FIR नं. 431/22 धारा 147/148/149/120बी/307 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट
FIR नं. 349/24 धारा 109/115(2)/191(3)/3(5) बीएनएस, थाना हल्द्वानी

3- देवेन्द्र सिंह बोरा

FIR नं. 431/22 धारा 147/148/149/120बी/307 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट
FIR नं. 270/24 धारा 109/190/191(2)(3)/309(4)/317(3)/351(2)(3)/352 बीएनएस, थाना हल्द्वानी

4- नवीन सिंह मेहरा

FIR नं. 431/22 धारा 147/148/149/120बी/307 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट
FIR नं. 270/24 धारा 109/190/191(2)(3)/309(4)/317(3)/351(2)(3)/352 बीएनएस, थाना हल्द्वानी।।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top