कुमाऊँ

खराब मौसम के चलते केदारनाथ यात्रा पर अस्थायी रोक, प्रशासन अलर्ट

रुद्रप्रयाग

 

उत्तराखंड में मौसम के बिगड़े मिजाज का असर चारधाम यात्रा पर भी देखने को मिल रहा है। लगातार हो रही भारी बारिश, तेज आंधी-तूफान और मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया है।
जिला प्रशासन के अनुसार श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह फैसला लिया गया है। केदारनाथ यात्रा मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में मौसम की स्थिति लगातार खराब बनी हुई है, जिससे जोखिम बढ़ गया है।
प्रशासन, पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं तथा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। यात्रा मार्ग पर मौजूद श्रद्धालुओं को एहतियातन सुरक्षित स्थानों और विभिन्न पड़ावों पर रोका गया है।
अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। मौसम सामान्य होने और मार्ग की स्थिति सुरक्षित होने के बाद ही यात्रा को पुनः शुरू करने का निर्णय लिया जाएगा।
प्रशासन ने कहा है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं और हालात पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top