कुमाऊँ

300 नशीले इंजेक्शन के साथ बनभूलपुरा का युवक गिरफ्तार

हल्द्वानी

 

लालकुआं में 300 नशीले इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार।

बहेड़ी (यूपी) से ला रहा था खेप, पहले भी नशा तस्करी में पकड़ा जा चुका है आरोपी।

लालकुआं। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 300 नशीले इंजेक्शनों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो0 रफी पुत्र शकील अहमद, निवासी उजाला नगर, बनभूलपुरा के रूप में हुई है। आरोपी उत्तर प्रदेश के बहेड़ी से नशीले इंजेक्शन लाकर क्षेत्र में सप्लाई करने की फिराक में था।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से नशे की सप्लाई के अवैध कारोबार में लिप्त था। इससे पहले भी वह नशा तस्करी के मामले में पकड़ा जा चुका है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। साथ ही पूरे नेटवर्क की जांच भी शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा और अभियान आगे भी जारी रहेगा।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top