मेरा प्रदेश

Big breaking- मुख्य शिक्षा अधिकारी का स्कूल में औचक निरीक्षण, प्रधानाध्यापिका की जगह पढ़ाती मिली गांव की लड़की

Spread the love

पौड़ी

पौड़ी जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ आनंद भारद्वाज द्वारा श्रीनगर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बग्वाड़ी, ब्लॉक थलीसैंण का औचक निरीक्षण किया, जहाँ प्रभारी प्रधानाध्यापिका श्रीमती शीतल रावत द्वारा अपने स्थान पर किसी ग्रामीण लड़की को छात्र-छात्राओं के अध्ययन हेतु रखा गया था जिसका नाम कुमारी मधु रावत है, प्रधानाध्यापिका शीतल रावत द्वारा प्रतिमाह लड़की को ₹2500 दिए जाते है। उक्त प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी डॉ आनंद भारद्वाज द्वारा उप शिक्षा अधिकारी थलीसैंण को निर्देशित किया गया है कि वे उक्त प्रकरण की विस्तृत जाँच कर इस संबंध में प्रधानाध्यापिका शीतल रावत का स्पष्टीकरण लेकर उनके कार्यालय में उसकी आख्या उपलब्ध करवाएं। शिक्षिका द्वारा संतोषजनक स्पष्टीकरण प्राप्त होने तक प्रधानाध्यापिका श्रीमती शीतल रावत के वेतन पर रोक लगाने के आदेश मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा दिए गए हैं।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

© 2024, Apka Khabariya (आपका खबरिया)
Website Developed & Maintained by Webtik Media
To Top