मेरा प्रदेश

Big breaking- रेलवे ने कई ट्रेनों के संचालन में कुछ दिन के लिए बदलाव किया , दो पैसेंजर ट्रेनें 12 से 19 अक्टूबर तक निरस्त की

Spread the love

बरेली/ लालकुआं

लालकुआं-काशीपुर रेल खंड पर स्थित बाजपुर-हेमपुर इस्माइल स्टेशनों के मध्य कोसी पुल पर भारी बारिश से जल स्तर सुरक्षा मानक से ऊपर आने के कारण कुछ दिन रेलगाड़ियों का निरस्तीकरण एवं शार्ट टर्मिनेशन / शार्ट ओरिजिनेशन किया गया था। रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग के अनुसार 19 अक्टूबर, 2022 तक गाड़ियों का संचालन सामान्य होने की उम्मीद है। इसलिए गाड़ियों का निरस्तीकरण एवं शार्ट टर्मिनेशन / शार्ट ओरिजिनेशन इस तरह रहेगा।

ये ट्रेन रहेंगी निरस्त

05383/05384 लालकुआं-काशीपुर लालकुआं अनारक्षित विशेष गाड़ी 12 से 19 अक्टूबर, 2022 तक निरस्त।

05363/05364 काठगोदाम-मुरादाबाद काठगोदाम अनारक्षित विशेष गाड़ी 12 से 19 अक्टूबर तक निरस्त ।

इन ट्रेनों का गंतव्य से पहले शार्ट टर्मिनेशन

काशीपुर से 12 से 19 अक्टूबर 2022 तक चलने वाली 05335 काशीपुर कासगंज अनारक्षित विशेष गाड़ी बाजपुर स्टेशन तक ही चलेगी।

बरेली सिटी से 12 से 19 अक्टूबर, 2022 तक चलने वाली 05351 बरेली सिटी काशीपुर बाजपुर स्टेशन तक ही चलेगी।

बान्द्रा टर्मिनस से 13 अक्टूबर, 2022 को चलने वाली 22975 बान्द्रा टर्मिनल – रामनगर एक्सप्रेस बाजपुर स्टेशन तक ही चलेगी।

आनन्द विहार टर्मिनस से 18 अक्टूबर, – 2022 को चलने वाली 15060 आनन्द विहार टर्मिनस- लालकुआं एक्सप्रेस काशीपुर स्टेशन तक ही चलेगी।

अमृतसर से 15 अक्टूबर, 2022 को चलने वाली 14615 अमृतसर-लालकुआं एक्सप्रेस काशीपुर स्टेशन तक ही चलेगी।

आगरा फोर्ट से 14, 16, 18 अक्टूबर, 2022 को चलने वाली 15055 आगरा फोर्ट रामनगर एक्सप्रेस बाजपुर स्टेशन तक ही चलेगी ।

ट्रेनों का शार्ट ओरिजिनेशन

कासगंज से 12 से 19 अक्टूबर, 2022 को चलने वाली 05336 कासगंज-काशीपुर विशेष गाड़ी बाजपुर स्टेशन से चलायी जायेगी।

काशीपुर से 12 से 19 अक्टूबर, 2022 को चलने वाली 05352 काशीपुर-बरेली सिटी विशेष गाड़ी बाजपुर स्टेशन से चलायी जायेगी।

रामनगर से 14 अक्टूबर, 2022 को चलने वाली 22976 रामनगर-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस बाजपुर स्टेशन से चलायी जायेगी।

रामनगर से 13, 15 एवं 17 अक्टूबर, 2022 को चलने वाली 15056 रामनगर आगरा फोर्ट एक्सप्रेस बाजपुर स्टेशन से चलायी जायेगी।

लालकुआं से 18 अक्टूबर, 2022 को चलने वाली 15059 लालकुआं-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस काशीपुर स्टेशन से चलायी जायेगी ।

लालकुआं से 15 अक्टूबर, 2022 को चलने वाली 14616 लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस काशीपुर स्टेशन से चलायी जायेगी।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

© 2024, Apka Khabariya (आपका खबरिया)
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860
To Top