कुमाऊँ

(बड़ी खबर) चोरगलिया में भालू का हमला, वन गुर्जर की मौत, इलाके में दहशत—ड्रोन से भालू की तलाश जारी

हल्द्वानी (नैनीताल)

 

चोरगलिया क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां भालू के हमले में एक वन गुर्जर की मौत हो गई। घटना किशनपुर रेंज के रेखाल वन गुर्जर खत्ता क्षेत्र की बताई जा रही है।
मृतक की पहचान 42 वर्षीय मोहम्मद आरिफ के रूप में हुई है। वन विभाग के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला भालू के हमले का प्रतीत हो रहा है।
बताया जा रहा है कि चार दिन पहले ही क्षेत्र में एक मादा भालू अपने बच्चे के साथ देखी गई थी, जिसने एक वन वाचर पर भी हमला किया था। इसके बाद से इलाके में लगातार खतरा बना हुआ था।
घटना के बाद वन विभाग ने मौके पर सुरक्षा बढ़ा दी है। कैमरा ट्रैप और ड्रोन की मदद से मादा भालू की तलाश जारी है, ताकि उसे जल्द से जल्द ट्रैक किया जा सके।
इस बीच, डीएफओ हिमांशु बागड़ी ने मृतक के परिजनों को तत्काल राहत देते हुए ₹3 लाख का चेक सौंपा है।
नैनीताल जिले में लगातार बढ़ रही मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है और वन विभाग से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की जा रही है।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top