कुमाऊँ

(बड़ी खबर) जिलाधिकारी नैनीताल की बड़ी कार्रवाई, जमीनी विवाद में फायरिंग मामले पर दो शस्त्र लाइसेंस निरस्त किये

हल्द्वानी

 

जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने जमीनी विवाद और फायरिंग मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए महेंद्र तड़ागी के नाम से जारी दो शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई को जिले में कानून व्यवस्था और भूमि संबंधी मामलों में सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, हाल ही में सामने आए जमीनी विवाद और फायरिंग प्रकरण के बाद प्रशासन ने पूरे मामले की गंभीरता से जांच की। जांच में परिस्थितियों को देखते हुए जिलाधिकारी ने दोनों हथियार लाइसेंस रद्द करने के आदेश जारी किए।
इसके अलावा प्रशासन ने कैंची धाम के पास स्थित एक आवासीय पट्टे की भूमि को भी निरस्त कर दिया। जांच में पाया गया कि आवासीय उपयोग के लिए आवंटित भूमि पर नियमों के विपरीत रेस्टोरेंट संचालित किया जा रहा था। इसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए लगभग 0.008 हेक्टेयर भूमि को राज्य सरकार में निहित कर दिया।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि सरकारी भूमि, पट्टों और शस्त्र लाइसेंस से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी लोगों को नियमों का पालन करने और भूमि उपयोग संबंधी प्रावधानों का कड़ाई से अनुपालन करने की हिदायत दी।
प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद जिले में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है और इसे अवैध गतिविधियों एवं नियम विरुद्ध भूमि उपयोग पर बड़ी चेतावनी माना जा रहा है।

 

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top