देहरादून
उत्तराखण्ड के 9 जिलों में गुरुवार 14 अगस्त को भारी बारिश के अलर्ट के बाद स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। चमोली रूद्रप्रयाग और अल्मोड़ा जिलों में पहले से ही दो दिन का अवकाश घोषित किया गया था।
उधम सिंह नगर, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, उत्तरकाशी, और हरिद्वार जिला प्रशासन ने भी भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए 14 अगस्त को सभी स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।

