कुमाऊँ

(बड़ी खबर) कैबिनेट बैठक खत्म, 6 प्रस्तावों पर लगी मुहर

देहरादून

 

धामी कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कुल 6 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी है।


• उच्च न्यायालय अधिष्ठान कार्यालय में दो अधिवक्ताओं के पदों के साथ वरिष्ठ प्रमुख, निजी सचिव और आशुलिपिक पद सृजित किए गए।

• उधम सिंह नगर जिले में 9.918 हेक्टेयर भूमि जिला विकास प्राधिकरण को आवंटित की गई।

• देहरादून शहर में यातायात सुधार के लिए “देहरादून सिटी ट्रांसपोर्ट लिमिटेड” कंपनी का गठन होगा, जो बसों का रखरखाव और संचालन करेगी।

• पशुपालन विभाग के तहत कुकुट आहार सब्सिडी योजना को मंजूरी दी गई। यह योजना राज्य के 9 पर्वतीय जिलों में लागू होगी। इसके लिए ₹2 करोड़ 25 लाख 85 हजार की सब्सिडी दी जाएगी।

• उत्तराखंड सेवा का अधिकार का नवम वार्षिक प्रतिवेदन 2023-24 विधानसभा पटल पर प्रस्तुत करने का निर्णय लिया गया।

• बैठक में अन्य विभागीय मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top