कुमाऊँ

(बड़ी खबर हल्द्वानी) बिद्युत बिभाग कार्यालय में सिटी मजिस्ट्रेट ने मारा छापा, नशे में धुत कार्यालय सहायक को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित

हल्द्वानी

 

काठगोदाम हाईडिल कार्यालय में प्रशासन की छापेमारी से हड़कम्प मच गया, सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान कार्यालय सहायक दीपक बोरा कार्यालय में नशे की हालत में पाए गए।
जानकारी के अनुसार, कार्यालय सहायक के शराब पीकर दफ्तर आने की शिकायत प्रशासन को मिली थी। शिकायत की पुष्टि के लिए सिटी मजिस्ट्रेट ने टीम के साथ अचानक छापा मारा, जहां दीपक बोरा नशे की हालत में मौजूद मिले। मौके पर ही सिटी मजिस्ट्रेट ने उन्हें कड़ी फटकार लगाई और तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए। इसके बाद दीपक बोरा को मेडिकल परीक्षण के लिए बेस अस्पताल भेजा गया, ताकि उनके नशे में होने की पुष्टि की जा सके। प्रशासन की इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है और अन्य कर्मचारियों को भी सख्त संदेश गया है कि कार्यस्थल पर अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top