कुमाऊँ

(बड़ी खबर) हल्द्वानी के बनभूलपुरा में चल रही थी डेमोग्राफी बदलने की साजिश, पकड़ा गया गिरोह, एक आरोपी बिजली विभाग का कर्मचारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी में फर्जी डॉक्यूमेंट बनाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है, UPCL के एक कर्मचारी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, अभियुक्त मो० फैजान ने कूटरचित प्रमाणपत्र बनाने का खुलासा किया है।
अभियुक्त फैजान ने स्वीकार किया कि उसने कई जाति प्रमाण पत्र हेतु दस्तावेजों का दुरुपयोग करते हुए, रईस अहमद के नाम से फर्जी स्थाई निवास प्रमाण पत्र तैयार कराये, एवं इस प्रकार के अन्य कार्य भी उसके द्वारा किये गये। दूसरे अभियुक्त रईस अहमद ने माना कि उसने फर्जी स्थाई निवास बनवाने हेतु फैजान को आर्थिक लाभ दिया, यह जानते हुए भी कि दिये गए दस्तावेजों के आधार पर प्रमाणपत्र बनना संभव नहीं है, उसने गलत दस्तावेजों का उपयोग किया और फर्जी स्थाई निवास प्रमाण पत्र का प्रयोग कर उसने अपना मैरिज सर्टिफिकेट भी बनवाया। तीसरा अभियुक्त UPCL (बिजली विभाग) का कर्मचारी दिनेश सिंह दासपा है, अभियुक्त दिनेश ने बताया कि वह UPCL तिकोनिया हल्द्वानी बिजली विभाग कार्यालय में T.G. Technical Gate Second के पद पर तैनात है। फैजान पिछले एक वर्ष से उससे संपर्क में था, और फैजान के कहने पर वह 15 वर्ष पुराने बिजली कनेक्शन की जानकारी व बिलों की स्टाम्प युक्त प्रतियां फैजान को उपलब्ध कराता था, जिन्हें फैजान प्रमाणपत्र बनाने में उपयोग करता था। उसने प्रति बिल ₹500/- प्राप्त करने की बात भी स्वीकार की। यानि कि वो प्रति बिल 500₹ लेकर फैजान को फर्जी प्रमाण पत्र बनाने में मदद करता था, इस मामले को उत्तराखण्ड में डेमोग्राफी चेंज के रूप में भी देखा जा रहा है।

 

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top