कुमाऊँ

(बड़ी खबर) आदमखोर के डर से 25 से 27 अप्रैल तक स्कूल बंद, जिलाधिकारी नैनीताल का आदेश…

नैनीताल

 

नैनीताल जनपद में मानव-वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन बड़ा फैसला लिया है। आदमखोर के खौफ के बीच जिलाधिकारी नैनीताल ने भीमताल ब्लॉक के कई स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को अस्थायी रूप से बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं।
जारी आदेश के अनुसार, 25 अप्रैल से 27 अप्रैल तक क्षेत्र के चयनित गांवों में सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। इनमें दोगड़ा-डोलमार, सूर्याजाला, मोरा, ज्योलीकोट, सूर्या गांव, गांजा, रानीबाग समेत दो अन्य गांव शामिल हैं।
इसके अलावा आलूखेत, बल्यूटी, हैड़ी, सोनगोठ, काठगोदाम, बेल और नाईसेला गांवों में भी शैक्षणिक गतिविधियां पूरी तरह से स्थगित रहेंगी।
प्रशासन का यह निर्णय भीमताल ब्लॉक में हाल ही में सामने आई मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं के मद्देनजर लिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि बच्चों और स्थानीय निवासियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया गया है।
वन विभाग और प्रशासन की टीमें क्षेत्र में लगातार निगरानी बनाए हुए हैं और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

 

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top