कुमाऊँ

( हल्द्वानी से बड़ी खबर) NIA की बड़ी कारवाही, बनभूलपुरा में आतंक का कनेक्शन, बिलाली मस्जिद का मौलाना आसिम काजमी गिरफ्तार

हल्द्वानी

 

हल्द्वानी के बनभूलपुरा लाइन न0 8 स्थित बिलाल मस्जिद के मौलाना को दिल्ली से आई प्रमुख सुरक्षा एजेंसियों ने हिरासत में लिया है, देर रात देश की बड़ी सुरक्षा एजेंसियों ने इस कार्यवाही क़ो अंजाम दिया है, इस कार्यवाही के बाद बिलाल मस्जिद के बाहर भारी पुलिस फ़ोर्स को तैनात कर दिया गया है, इसके अलावा इंटेलिजेंस क़ो भी अलर्ट कर दिया गया है, बिलाल मस्जिद का मौलाना मोहम्मद आसिम कासमी उत्तर प्रदेश के रामपुर का रहने वाला है, जो पिछले 4 साल से हल्द्वानी के बिलाल मस्जिद में कार्यरत था, आसिम कासमी का नेटवर्क किस-किस के साथ जुड़ा हुआ है, कहां-कहां जुड़ा हुआ है इसकी जांच की जा रही है, फिलहाल देर रात हुए घटनाक्रम के बाद नैनीताल पुलिस अलर्ट पर है और बनभूलपुरा इलाके में सघन सघन अभियान चलाया जा रहा है। इस घटनाक्रम के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कम्प मचा हुआ है और लोगों के जहन में तरह तरह के सवाल उठ रहे हैं, फिलहाल इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गयी हैं और हर तरफ नजर रखी जा रही है।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top