कुमाऊँ

(बड़ी खबर) उत्तराखंड के अधिकतर हिस्सों में आज भारी बारिश का अलर्ट, मौसम बिभाग ने की लोगों से सतर्क और सावधान रहने की अपील

देहरादून

 

उत्तराखंड में भारी बारिश की वजह से जनजीवन पूरी तरह से हस्त व्यस्त दिखाई दे रहा है इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, मौसम विभाग ने आज बागेश्वर, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, उधम सिंह नगर, और चंपावत जिलों मे भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है,  राजधानी देहरादून में देर रात से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है, राजधानी देहरादून समेत कई जिलों में आज कक्षा 1 से 12वीं तक के स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है।

मौसम विभाग ने बारिस के अलर्ट के साथ ही लोगों से सावधानी व सतर्कता बरतने की अपील की है, लोगों से अपील की गई है कि वह बहुत जरूरी हो तभी घरों से निकले अन्यथा अनावश्यक यात्रा से बचें।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top