कुमाऊँ

(बड़ी खबर) टिहरी में बड़ा सड़क हादसा, 8 लोगों की दर्दनाक मौत, 300 मीटर गहरी खाई में गिरी मैक्स, ऋषिकेश से क्रियाकर्म कर वापस लौट रहे थे।

टिहरी

टिहरी जिले के चंबा–कोटि मार्ग पर गुरुवार को नैल के समीप एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिर गया…. वाहन में 10 लोग सवार बताएं जा रहें हैं… जिनमें से आठ लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है…दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस प्रशासन टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर संचालित किया जा रहा है।
घटनास्थल पर जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल, टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह तथा एसएसपी श्वेता चौबे उपस्थित रहकर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं… दो घायल जिला अस्पताल बौराड़ी बौराड़ी लाये गए हैं.. जिनका उपचार चल रहा है… दोनों खतरे से बाहर हैं… वाहन में सवार सभी लोग घनसाली के बताए जा रहे है, जो ऋषिकेश से क्रियाकर्म कर के वापस घनसाली जा रहे थे।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top