कुमाऊँ

(बड़ी खबर) ऊँचापुल चौराहे से हटेंगे बहु मंजिले मकान, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाही गतिमान

हल्द्वानी

 

हल्द्वानी शहर में एक बार फिर से सड़क चौड़ीकरण का काम तेजी पकड़ रहा है। आज प्रशासन और नगर निगम द्वारा ऊंचापुल चौराहे के पास दो मकान जो सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे थे, उन्हें तोड़ने की कार्रवाई की गई है। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी और नगर आयुक्त परितोष वर्मा के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग और नगर निगम की टीम द्वारा ऊंचापुल चौराहे पर दो अवैध मकान जो सरकारी जमीन पर बना दिया गया था, जिसे आज तोड़े जाने की कार्रवाई की गई है। दोनों मकान काफी बड़े हैं, इसीलिए कारवाही कई दिन तक चलेगी, इसके बाद ऊंचापुल चौराहे पर सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो जाएगा, साथ ही स्थानीय लोगों को जाम से निजात मिलेगी। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने बताया शहर में कई जगह पर सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है, लोगों से लगातार अपील की जा रही है कि अपने अतिक्रमण को खुद हटा ले, नहीं तो प्रशासन सख्ती से कार्रवाई करेगा, जरूरत पड़ी तो बलपूर्वक भी अतिक्रमण को हटाया जाएगा।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top