कुमाऊँ

(बड़ी खबर) भवाली में दर्दनाक सड़क हादसा, पर्यटकों की कार गहरी खाई में गिरी, एक ही परिवार के चार लोगों समेत पांच की मौत

नैनीताल/भवाली

नैनीताल जनपद के भवाली क्षेत्र से गुरुवार दोपहर एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। सेनेटोरियम–रातीघाट बायपास रोड पर ढैला गांव के पास एक महिंद्रा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार पांच श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज 21 मई 2026 को अपराह्न करीब 2:15 बजे वाहन संख्या UP 32 QU 1874 भवाली स्थित ढैला गांव से लगभग 500 मीटर पहले अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में कुल पांच श्रद्धालु सवार थे।
हादसे की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने तत्काल पुलिस बल को मौके पर रवाना करने के निर्देश दिए। इसके बाद स्थानीय पुलिस, SDRF, SSB और स्थानीय नागरिकों की मदद से संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया।
रेस्क्यू टीम को खाई में उतरकर काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस और SDRF की टीम ने सभी पांच शवों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। मौके पर एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चन्द्र, क्षेत्राधिकारी रविकांत सेमवाल, प्रभारी निरीक्षक प्रकाश मेहरा सहित पुलिस और SDRF के अधिकारी मौजूद रहे और राहत कार्यों की निगरानी करते रहे।
पुलिस के अनुसार मृतकों की शिनाख्त और उनके विस्तृत विवरण जुटाने की कार्रवाई जारी है। साथ ही हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

मृतकों के नाम

1- भूपेंद्र सिंह चुफाल निवासी खटीमा उम्र-48 वर्ष
2- सीमा कैड़ा चुफाल पत्नी भूपेंद्र सिंह चुफाल उम्र-45 वर्ष
3- वासु चुफाल पुत्र भूपेंद्र सिंह चुफाल उम्र- 19 वर्ष
4- रवी पुत्री भूपेंद्र सिंह चुफाल उम्र- 12 वर्ष
5- चालक अनुज कुमार मिश्रा पुत्र दया सागर मिश्रा निवासी अफसर नगर एलपीजी गोदाम आलम नगर लखनऊ उम्र 34

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top