देहरादून/नैनीताल
नैनीताल जिले के बेतालघाट ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख और उप ब्लाक प्रमुख चुनाव के दौरान गोलीवारी की घटना को राज्य निर्वाचन आयोग ने गंभीरता से लिया है, जिसके आधार पर सीईओ प्रमोद साह और बेतालघाट एसओ अनीस अहमद पर कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है।
बेतालघाट में 14 अगस्त को ब्लॉक प्रमुख और उप प्रमुख चुनाव के दौरान में एक पक्ष द्वारा गोलीबारी करने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद प्रदेश के साथ देशभर में उत्तराखंड की कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हुए थे। इस बीच राज्य निर्वाचन आयोग के संयुक्त सचिव कमलेश मेहता के हस्ताक्षर के एक पत्र से हलचल मची हुई है। पत्र में सीओ भवाली प्रमोद साह के खिलाफ विभागीय कार्यवाही और थानाध्यक्ष बेतालघाट अनीश अहमद को निलंबित करने की संस्तुति राज्य सरकार को दी गई है।


