कुमाऊँ

(बड़ी खबर) हरिद्वार की फैक्ट्री से तिरुपति मंदिर को 250 करोड़ के नकली घी की सप्लाई, सीबीआई जांच के बाद खुलासा

हरिद्वार

CBI की विशेष जांच में हरिद्वार की एक फैक्ट्री से तिरुपति मंदिर को नकली घी सप्लाई का मामला सामने आया है, यह घोटाला 250 करोड़ रुपए का बताया जा रहा है, CBI की विशेष जाँच टीम की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। जिला हरिद्वार के भगवानपुर की भोले बाबा ऑर्गेनिक डेयरी मिल्क प्राइवेट लिमिटेड ने साल 2019 से 2024 के बीच तिरुपति देवस्थानम को करीब 68 लाख किलोग्राम घी जिसकी कीमत करीब 250₹ करोड़ थी, लेकिन सच्चाई इससे कहीं ज्यादा चौंकाने वाली है CBI की SIT टीम ने नेल्लोर कोर्ट में अपनी रिपोर्ट दाखिल करते हुए बताया कि इस फैक्ट्री ने न तो कभी दूध खरीदा, न ही मक्खन बनाया फिर ये घी बना कैसे?

जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपी अजय कुमार सुगंध ने कबूल किया कि नकली घी बनाने के लिए मोनोडिग्लिसराइड्स और एसिटिक एसिड एस्टर जैसे खतरनाक रासायनिक तत्वों का इस्तेमाल किया, इतना ही नहीं रिपोर्ट में पशु वसा और सिंथेटिक कंपाउंड्स की मिलावट की भी पुष्टि हुई है। यह न सिर्फ खाद्य सुरक्षा मानकों का गंभीर उल्लंघन है बल्कि भक्तों की आस्था के साथ धोखा भी है और सबसे चौंकाने वाली बात यह कंपनी 2022 में TTD द्वारा ब्लैकलिस्ट कर दी गई थी।
लेकिन इसके बाद भी यह सप्लाई नाम बदलकर और फर्जी डेयरियों के जरिए जारी रही। CBI रिपोर्ट के मुताबिक, ब्लैकलिस्टिंग के बाद इस कंपनी ने वैष्णवी डेयरी (तिरुपति),माल गंगा डेयरी (उत्तर प्रदेश) और एआर डेयरी फूड्स (तमिलनाडु) जैसी कंपनियों के नाम से ठेके हासिल किए और नकली घी की सप्लाई का खेल चलता रहा। उत्तराखंड खाद्य सुरक्षा विभाग ने अक्टूबर 2024 में हरिद्वार की इस फैक्ट्री पर छापा मारा। छापे के वक्त फैक्ट्री में न तो कोई उत्पादन चल रहा था,न मशीनें काम कर रही थीं सिर्फ एक चौकीदार और पाँच कर्मचारी मौके पर मिले। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी की रिपोर्ट में फैक्ट्री का लाइसेंस निरस्त करने की सिफारिश की गई है।फिलहाल आरोपी अजय कुमार सुगंध को दिल्ली से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। CBI अब सभी संबंधित डेयरियों के वित्तीय रिकॉर्ड,बैंक ट्रांजेक्शन और ट्रांसपोर्ट नेटवर्क की फोरेंसिक जांच कर रही है।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top