कुमाऊँ

(बड़ी खबर) उत्तराखंड बोर्ड रिज़ल्ट जारी, बेटियों का दबदबा कायम, देखिए टॉपर लिस्ट…

रामनगर/उत्तराखंड बोर्ड रिज़ल्ट 2026

 

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का रिज़ल्ट जारी कर दिया है। और एक बार फिर बेटियों ने बाज़ी मार ली है। रामनगर स्थित परिषद कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत और विधायक दीवान सिंह बिष्ट की मौजूदगी में रिज़ल्ट घोषित किया गया। रिज़ल्ट जारी होते ही पूरे प्रदेश में खुशी की लहर दौड़ गई,कई जगहों पर छात्र-छात्राओं ने जश्न मनाया। इस बार भी लड़कियों का दबदबा साफ देखने को मिला है, टॉपर्स सूची में छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी संख्या में अपनी जगह बनाई है।


प्रदेश के अलग-अलग जिलों के छात्रों ने टॉप 10 में जगह बनाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
हालांकि जहां कई छात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे, वहीं कुछ छात्रों को निराशा भी हाथ लगी, ऐसे में बोर्ड ने परीक्षाफल सुधार यानी इम्प्रूवमेंट का मौका भी दिया है,
कुल मिलाकर इस साल का रिज़ल्ट उत्तराखंड में शिक्षा के बेहतर होते स्तर की तस्वीर पेश कर रहा है, और बेटियों की कामयाबी एक बार फिर चर्चा में है।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top