कुमाऊँ

(बड़ी खबर) भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, वन विभाग का फॉरेस्टर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हल्द्वानी

 

भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वन विभाग के एक फॉरेस्टर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अल्मोड़ा जिले के जागेश्वर क्षेत्र से जुड़ी है, जहां तैनात फॉरेस्टर नवीन नौटियाल को 25,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी फॉरेस्टर लीसा गड़ान-ढुलान कार्य के पंजीकरण के नवीनीकरण और लंबित बिलों के भुगतान के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए योजना बनाई और ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया।
एसपी विजिलेंस दीपशिखा अग्रवाल के निर्देश पर हल्द्वानी सेक्टर की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को रिश्वत लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान पूरे घटनाक्रम को साक्ष्यों के साथ दर्ज किया गया।
विजिलेंस अधिकारियों के मुताबिक, इस मामले में संबंधित रेंजर की भूमिका की भी जांच की जा रही है। यदि जांच में उनकी संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से वन विभाग में हड़कंप मच गया है और साफ संदेश गया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर सख्ती से काम किया जा रहा है।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top